• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर में पहली बार : रेडियो की सुनहरी यादें कार्यक्रम

First Time in Bikaner: Golden Memories of Radio Program - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। बीकानेर में पहली बार “रेडियो की सुनहरी यादें” कार्यक्रम 25 जनवरी को अपराह्न 4.15 बजे महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया कि सद्भावना संगीत कला केंद्र, बीकानेर की तरफ़ से देश के जाने-माने रेडियो श्रोता स्वर्गीय छगनलाल बीकानेरी (खड़गावत) की यादों को चिरस्थायी बनाने और आकाशवाणी के नब्बे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सह संयोजक कुशालचंद लखोटिया ने बताया कि यह कार्यक्रम नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम, नागरी भण्डार, फोर्ट स्कूल के पास, बीकानेर में 25 जनवरी रविवार की अपराह्न 4.15 बजे आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के राजकुमार खड़गावत ने बताया कि रेडियो से जुड़ी पुरानी, भूली-बिसरी यादों को जीवंत करते हुए आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन – “रेडियो की सुनहरी यादें” कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रेडियो सुनने के साथ-साथ फ़रमाइश भेजने वाले पुराने श्रोता और रेडियो प्रेमी अपने मन की बात साझा करेंगे।
सभी रेडियो श्रोता और रेडियो प्रेमियों को आमंत्रित किया जाता है।
आयोजक: आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन – “रेडियो की सुनहरी यादें”, बीकानेर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First Time in Bikaner: Golden Memories of Radio Program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: radio memories, bikaner, akashvani, radio listeners, chhaganlal bikaneri, radio lovers, golden memories, akashvani anniversary, radio program, maharaja narendra singh auditorium, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved