• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान सहित देश-विदेश के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट 9 व 10 को बीकानेर में जुटेंगे

Famous cardiologists from India and abroad, including Rajasthan, will gather in Bikaner on 9th and 10th - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के राजस्थान चैप्टर द्वारा द्वितीय वार्षिक राजस्थान सीएसआई कॉन्फ्रेंस 2024 का आयोजन दिनांक 9 व 10 नवम्बर को बीकानेर के लालगढ़ होटल में किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेन्स में राजस्थान सहित राष्ट्रीय एवं अतंराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट शिरकत करेगें। आयोजन समिति के सचिव डॉ. पिण्टू नाहटा एवं डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा हृदय रोगों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने तथा आधुनिक रिसर्च पर चर्चा, वक्ताओं का उद्बोधन, इंटरैक्टिव पैनल चर्चाएं तथा नेटवर्किंग अवसरों सहित कार्डियोवेस्कुलर चिकित्सकीय प्रगति एवं इसके भविष्य की चिंताओं पर गहन मंथन किया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव डॉ. नाहटा ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया देशभर में हृदय रोगों की समझ, रोकथाम और उपचार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है साथ ही सम्मेलनों कार्यशालाओं और प्रकाशनों के माध्यम से ज्ञान के प्रसार का कार्य निरंतर कर रही है।
एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि बीकानेर जिल में सीएसआई का यह आयोजन ऐतिहासिक होगा ऐसे आयोजनों से बीकानेर के प्रोफेसर्स प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर्स तथा मेडिकल स्टूडेण्ट्स नवीन जानकारियों से मुखातिब होगें जिससे निश्चित ही हृदय संबंधित बीमारीयों का रोकने उनको कंट्रोल करने एवं आम जन को जागरूक करने की दिशा में महत्पूर्ण कदम साबित होगा।
ये रहेगी आयोजन समितिः
राजस्थान सीएसआई कॉन्फ्रेंस 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित की गई आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. राजा बाबू पंवार, संरक्षक डॉ. आर.के. माधोक, डॉ. एस.के. कौशिक, एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, चेयरमैन डॉ.एस.एम. शर्मा, सचिव डॉ. पिण्टू नाहटा तथा डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव सिंघल, सह सचिव डॉ. सुनिल बुड़ानिया, डॉ.राकेश महला तथा संयुक्त सचिव डॉ. सुनिल जैन, डॉ.आर.एल. रांका, डॉ. राम गोपाल कुमावत होगें।
ये रहेंगे कार्यकारी समिति समिति सदस्यः
सीएसआई राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस.एम. शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. जी.एल.शर्मा, सचिव डॉ. दीपक माहेश्वरी संयुक्त सचिव डॉ.डी.के. गौतम, कोषाध्यक्ष डॉ.गौरव सिंघल राजस्थान सीएसआई कॉन्फ्रेंस 2024 के कार्यकारी समिति सदस्य होगें। डॉक्टर दिनेश चौधरी, डॉक्टर संजीव शर्मा, डॉक्टर सोहन के शर्मा आदि साइंटिफिक कमेटी के सदस्य रहेंगे।
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के ये कार्डियोलॉजिस्ट करेंगे शिरकतः
डॉक्टर नरेश त्रेहान, डॉक्टर तेजस पटेल, डॉक्टर संजय त्यागी, डॉक्टर प्रवीण चंद्रा, डॉक्टर सोमुंगा सुन्दरम, डॉक्टर अविनाश वर्मा, डॉक्टर राधा कृष्णन, डॉक्टर सुनील कौशल सहित अन्य गणमान्य कार्डियोलॉजिस्ट इस कान्फ्रेस में अपना अनुभव साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Famous cardiologists from India and abroad, including Rajasthan, will gather in Bikaner on 9th and 10th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, rajasthan, cardiological society of india, 2nd annual rajasthan csi conference 2024, lalgarh hotel, cardiologists, national, international, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved