बीकानेर। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को निजी कम्पनी को सौंपने के सरकारी निर्णय का विरोध अब तेज होता जा रहा है। शहर कांग्रेस के नेताओं ने इसके खिलाफ विरोध का बिगुल पहले ही बजा दिया वहीं मंगलवार को विद्युतकर्मी संगठनों के बैनरतले सडक़ों पर उतर आए हैं।
विदित रहे कि सोमवार देर रात को जोधपुर विद्युत वितरण निगम की बिजली व्यवस्था सीईएससी कंपनी को सौंप दी गई। मंगलवार को निजी कंपनी को बागडोर संभालने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामपुरिया सब-स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला लगाया साथ ही अधिकारियों की कुर्सी, टेबल पर भी कब्जा जमा लिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदेश कांग्रेंस के सचिव हाजी जिया-उर-रहमान आरिफ, बीकानेर शहर कांग्रेंस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेंस महिला नेता राजू देवी व्यास, आनन्द जोशी, नूतन कुमार जोशी, सुमित जोशी, बिशनाराम सियाग, नितिन वत्सस सहित अनेक कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में देने का विरोध जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope