• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त से की मुलाकात

Congress Delegation Meets Divisional Commissioner Over Chaos at PBM Hospital - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात कर अस्पताल की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए शीघ्र सुधार की मांग की। बैठक में एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. देवेंद्र चौधरी सहित मेडिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव ज़िया उर रहमान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम जावेद पड़िहार, जिला महासचिव मनोज किराडू, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तंवर सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर संभागीय आयुक्त और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के समक्ष विस्तार से पक्ष रखा गया।
पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीबीएम अस्पताल में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
बैठक के दौरान टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताएं, दवाइयों की कमी, स्टाफ के ड्रेस कोड का पालन न होना, पीबीएम परिसर में चोरी-छिपे बिक रहे नशे पर रोक लगाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि संभागीय आयुक्त ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र सुधार का सकारात्मक आश्वासन दिया है।
वहीं पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बताया कि महिला को गलत ब्लड चढ़ाने के मामले को संभागीय आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह जनता के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Delegation Meets Divisional Commissioner Over Chaos at PBM Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, delegation meets, divisional commissioner, pbm hospital, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved