• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर : तेज रफ्तार ट्रेलर ने 8 लोगों को कुचला, 4 की मौत : भारतमाला हाईवे पर पलटे ऑटो को उठा रहे थे लोग

Bikaner: Speeding Trailer Crushes 8 People, 4 Dead: People were lifting an overturned auto-rickshaw on the Bharat Mala Highway - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में भारतमाला हाईवे पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए वहां मौजूद 8 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नापासर थाना क्षेत्र के देशनोक–नौरंगदेसर मार्ग पर रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सड़क पर एक ऑटो पलट गया था। उसे उठाने के लिए एक पिकअप बुलाई गई थी। इसी दौरान मौके पर करीब आठ लोग मौजूद थे और ऑटो को सीधा करने की कोशिश कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने नियंत्रण खोते हुए पहले ऑटो और पिकअप को टक्कर मारी और फिर वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में राजूराम (निवासी लूणासर, चूरू), सुनील (निवासी बादडिया, चूरू), सुनील (निवासी रासीसर, बीकानेर) और राजेश (निवासी झीनी, झुंझुनूं) की मौत हो गई।
वहीं इंद्र सिंह (सालावास, जोधपुर), ताराचंद (राजलवाड़ा, चूरू), परमेश्वर (बादडिया) और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घायल इंद्र सिंह ने बताया कि वह गांधीनगर की ओर से आ रहा था। ऑटो पलटा हुआ देखकर वह रुका था। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी को चपेट में ले लिया। वह उछलकर डिवाइडर की ओर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bikaner: Speeding Trailer Crushes 8 People, 4 Dead: People were lifting an overturned auto-rickshaw on the Bharat Mala Highway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, speeding, trailer crushes, lifting, overturned, auto-rickshaw, bharat mala highway, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved