• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीकानेर के कलाकारों ने आगरा में समां बान्धा

bikaner news : artists of Bikaner get reward in Agra - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। पं. रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केन्द्र आगरा के 53वें सांगितिक वर्ष में आयोजित ‘निनाद 2017’ में भाग लेकर दल बीकानेर लौट आया। श्री संगीत भारती के निदेशक डॉ. मुरारी शर्मा, उपाध्यक्ष मोहनलाला मारु, संगीत गुरु पुखराज शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जयश्री ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तबला संगत विवेक शर्मा ने की और हारमोनियम पर संगीत गुरु पुखराज शर्मा ने संगत की। सोमेश जावा, वसुधा मुन्धडा द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। मोनिका प्रजापत शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य एवं कथक में तृतीय स्थान पर रही। तबला संगत डॉ. मुरारी शर्मा ने की। जयश्री को शास्त्रीय गायन में विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

माथुर वैश्य महासभा भवन, पंचकुइया, आगरा में 27 एवं 28 अक्टूबर को महर्षि पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्करजी की पुण्य स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता एवं संगीत सम्मेलन में पूरे देश से आए कलाकारों के साथ बीकानेर के इन कलाकारों ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bikaner news : artists of Bikaner get reward in Agra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner news, artists of bikaner, artists of bikaner reward in agra, pt raghunath talegaonkar foundation trust and music arts center agra, shri sangeet bharati bikaner, bikaner hindi news, rajasthan hindi news, बीकानेर समाचार, राजस्थान समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved