बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (लेडी एल्गिन स्कूल) की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी विभा सोनी, पुत्री प्रवीण कुमार सोनी, ने राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता (सत्र 2023-24) में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बीकानेर को गौरवान्वित किया। अजमेर में 27 से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभा ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अजमेर में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विभा को ₹5000 का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
यह उपलब्धि विभा की निरंतर मेहनत और कला के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। इससे पहले भी, उन्होंने जिला स्तरीय अभिवृद्धि प्रतियोगिता-2024 (23 फरवरी 2024) में प्रथम स्थान प्राप्त कर बीकानेर का मान बढ़ाया था।
विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों, और उनके परिजनों ने विभा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विभा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के सहयोग को दिया। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित किया, आत्मनिर्भर भारत को बताया मील का पत्थर
सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटन
नामांकन के लिए परिवार समेत घर से निकले केजरीवाल, पहले पहुंचे मंदिर
Daily Horoscope