• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चों की ज्ञान दर्शन व चारित्र के उपकरणों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में अक्षय भुगड़ी प्रथम

Akshay Bhugri first in the fancy dress competition of childrens knowledge philosophy and character equipment - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंख निधि के सान्निध्य रविवार को जैन धर्म के ज्ञान, दर्शन व चारित्र के उपकरणों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (तीन रत्नों की प्रेरणा) व दोपहर को बच्चों का शिविर आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में दो दर्जन बालक-बालिकाओं ने ज्ञान, दर्शन व चारित्र तथा जैन धर्म में उपयोग होने वाले धार्मिक व मांगलिक चिन्हों के बारे में लघु जानकारी देते हुए उनका प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अक्षय भुगड़ी प्रथम, सुमति चंद द्वितीय तथा जिनीषा नाहटा तृतीय रही। अव्वल रहे प्रतियोगियों के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को वरिष्ठ श्राविका हुलासी देवी, प्रिया पूगलिया, पुखराज पुगलिया, अशोक कोठारी, हस्तीमल सेठी तथा खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के उपाध्यक्ष कमल सेठिया ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बताया कि जैन धर्म में मुनि व साध्वीवृंद के लिए कुछ विशेष उपकरण होते है जिनके माध्यम से वे पांच महाव्रतों सत्य, अहिंसा, अचौर्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य का पालन करते है। वहीं श्रावक-श्राविकाएं जिनालयों व घरों में अनेक मांगलिक चिन्हों का उपयोग करते है। ज्ञान, दर्शन व चारित्र के इन उपकरणों में रजोहरण, मुंह पति, आसन, डंडा, पात्रा, तारपणी, पूंजनी, मोर पछी, पंखी, कलम, अक्षत, नैवेद्य, फल, स्वर्ण कलश, दर्पण, बैंग, पुस्तक, धूप, दीप, स्वास्तिक, गंवली तथा पंचरंगी जैन ध्वज, जैन धर्म के चिन्ह का वर्णन करते हुए प्रदर्शन किया।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्री संघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास में चल रहे ’’दादा दत तप’’ व सिद्धि तप’ की साधना मुनि मंथन प्रभ सागर म.सा. के नेतृत्व में की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akshay Bhugri first in the fancy dress competition of childrens knowledge philosophy and character equipment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bikaner, ganivarya shri mehul prabh sagar, fancy dress competition, jainism, knowledge, philosophy, character instruments, children\s camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved