-देश की बहुरंगी संस्कृति हुई साकार, सजे-धजे ऊंटों के साथ थिरके देशी-विदेशी पावणे
बीकानेर। बीकानेर कार्निवल के साथ शुक्रवार को 29वां अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव प्रारम्भ हुआ। कार्निवल की शुरूआत लक्ष्मी निवास पैलेस से हुई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलक्टर ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर और झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जिला कलक्टर ने उत्सव की शुरूआत की घोषणा की। कार्निवल की शुरूआत मश्क वादन से हुई। इस दौरान पारम्परिक वेशभूषा में सजे-घजे रोबीलों ने राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति को साकार किया। बीएसएफ के ऊंटों का दस्ता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसका नेतृत्व सीआई संजू ने किया। इस दौरान एक हजार मीटर लम्बे साफे का प्रदर्शन किया गया। कार्निवल में टेबूलो थीम के साथ फेस्टिवल के मस्कट ‘फेलिक्स’ ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दल में विंटेज कारें और रॉयल इनफील्ड बाइक्स को भी सम्मिलित किया गया। इन पर पारम्परिक वेशभूषा में सज-धज बैठे विदेशी पर्यटकों ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सेठ तोलाराम बाफना स्कूल के विद्यार्थियों ने डोरेमोन, छोटा भीम, नोबिता जैसे कार्टून पात्रों का रूप धर बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। इस कार्निवल में कच्छी घोड़ी नृत्य और मयूर नृत्य की प्रस्तुतियां भी शामिल रहीं। बहरूपियों ने विभिन्न देवताओं, चार्ली चेपलिन, मोटू-पतलू, रावण आदि का रूप धरा। चूरू के श्याम मित्र मंडल ने चंग की थाप के साथ लोकगीतों की सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी। सहरिया जनजाति के नृत्य को भी आमजन ने बेहद पसंद किया। इस दौरान पंजाब का भांगड़ा-गिद्दा, जम्मू का रउफ, गुजरात का राठवा, हरियाणा का घूमर फोग, पुरूलिया का छउ तथा महाराष्ट्र का सौंगी मुखौटा नृत्य के कलाकारों ने देश की विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन करते हुए विविधता में एकता का संदेश दिया। कॉर्निवल में राजस्थानी वेशभूषा में सजी महारानी सुदर्शन कॉलेज की छात्राएं, ऊंट सवार रोबीले तथा ऊंट गाडों पर राजस्थानी लोक जीवन का दृश्य देखकर आमजन ने राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति को जाना। जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने रेगिस्तान के जहाज पर सवार होकर लोक गीत प्रस्तुत किए। डांडिया गैर, रासलीला और महिषासुर मर्दन की झांकी भी कार्निवल में शामिल रही। बच्चों ने समोसा, भुजिया और ओजार का रूप धारण कर आमजन को आकर्षित किया। कार्निवल के साथ मस्ती में झूमते बच्चों ने आमजन को भी थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। कार्निवल यहां से रवाना होकर तीर्थंभ सर्किल, नगर निगम के आगे से जूनागढ़ होते हुए पब्लिक पार्क पहुंची। शहरवासियों ने पलक पावडे़ बिछाकर इसका अभिनंदन किया। युवाओं ने इन यादगार क्षणों को अपने मोबाइल में कैद किया, वहीं कलाकारों के साथ सेल्फी लेने में भी आमजन मशगूल दिखे। ऊंट के ठुमक-ठुमक नृत्य को देखकर आमजन ने दांतों तले अंगुली दबा ली। एक ऊंट ने संभागीय आयुक्त के गले में फूलों की माला पहनाई तो वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर इसका अभिनंदन किया। इस दौरान बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश, एडीएम सिटी पंकज शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
शनिवार को एनआरसीसी और करणी सिंह स्टेडियम में होंगे विभिन्न कार्यक्रम ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ऊंट उत्सव के दूसरे दिन प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा और ऊंट दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं दोपहर 4 से सात बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता के साथ बीकानेर फैशन शो का आयोजन होगा। सायं 7 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में फोक नाइट आयोजित होगी। इसमें राजस्थानी लोक कलाकारों सहित विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
आतंकी लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री सुरक्षा बलों की तारीफ की, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन,शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को करेंगे लॉन्च

'लीडर ऑफ एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा', अमेरिका में राहुल गांधी के बयान की भाजपा ने की आलोचना
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope