• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकास, गरीब-किसान और रोजगार को समर्पित है केंद्रीय बजट : सुरेश सिंह रावत

Union Budget Dedicated to Development, Farmers, and Employment: Suresh Singh Rawat - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को मीडियाकर्मियों के साथ सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बजट की समग्र विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। रावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखा गया है। बजट के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण-शहरी विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्यों के साथ समन्वय को मजबूत करेगा और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही बजट में वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को प्राथमिकता दी गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि केंद्र सरकार का यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है।
उन्होंने टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बजट को लेकर होने वाले विशेष लाभ व ईआरसीपी परियोजना, माही व जाखम नदी से मेजा बांध में पानी लाने की संभावनाओं सहित अन्य विषयों पर विचार व्यक्त किये साथ ही मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उन्होंने सहजता से जवाब दिए। प्रेस वार्ता से पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री रावत को पुलिस दल ने सलामी दी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी व विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Budget Dedicated to Development, Farmers, and Employment: Suresh Singh Rawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union budget 2026-27, suresh singh rawat, water resources minister, jaipur press conference, infrastructure development, employment generation, rural urban development, ercp project, textile city bhilwara, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved