• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूनेस्को गरीब परिवारों के बच्चों के साथ मनायेगा दो दिवसीय दीपावली समारोह

UNESCO will celebrate two-day Diwali celebrations with children from poor families. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान एवं जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा भारत के राष्ट्रीय पर्व दीपावली के अवसर पर यूनेस्को क्लब के सदस्य गरीब परिवार के बच्चों के साथ दीपावली समारोह मनायेंगे। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका एवं कार्यक्रम संयोजक संतोष चंदेल ने बताया कि स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान एवं जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों एवं सड़क किनारे रह रहे जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बच्चों को नये वस्त्र व मिठाईयां बांट कर क्लब के सदस्य उनके साथ ही दो दिवसीय दीपावली समारोह मनायेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय यूनेस्को क्लब महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल लाल माली एवं प्रसिद्ध उद्योगपति बनवारी लाल मुरारका व प्रकाश चन्द्र छाबड़ा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही क्लब के कई सदस्य एवं पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UNESCO will celebrate two-day Diwali celebrations with children from poor families.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, state federation of unesco association, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved