• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव गुर्जर की मां, जहाजपुर की प्रधान सीता देवी गुर्जर को सरकार ने किया पांच साल के लिए अयोग्य घोषित

The government has disqualified Sita Devi Gurjar, the head of Jahazpur Panchayat Samiti and mother of Congress National Secretary Gurjar, for five years. - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं जिले के कदावर नेता धीरज गुर्जर की मां एवं जिले के जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती सीता देवी गुर्जर को राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव द्वितीय त्रिलोकचंद मीणा ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 38(1)ख के तहत प्रधान पद से हटाकर आगामी पांच वर्ष के लिए पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया है।

विदित रहे कि प्रधान श्रीमती सीता देवी गुर्जर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा की गई जांच में दोषी पाया गया था। जिस पर 05 जुलाई 2024 को सरकार ने प्रधान पद से सीता देवी को निलंबित कर दिया था। सीता देवी ने अपने निलंबन को सुप्रीम कोर्ट तक चैलेंज किया। सुप्रीम कोर्ट ने विगत दिनो प्रधान सीता देवी का निलंबन रद्द करते हुए बहाली के आदेश राज्य सरकार को दिये थे। बाद मे राज्य सरकार ने प्रधान सीता देवी को बहाल कर पुनः पदभार ग्रहण करवाया। राज्य सरकार ने सोमवार को पुनः निलंबित करते हुए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The government has disqualified Sita Devi Gurjar, the head of Jahazpur Panchayat Samiti and mother of Congress National Secretary Gurjar, for five years.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, disqualified, sita devi gurjar, jahazpur panchayat, samiti, congress, national secretary, gurjar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved