• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा मे हरित संगम मेले के तहत खेल कूद प्रतियोगिताओं का आगाज

Sports competitions under Harit Sangam fair start in Bhilwara - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। शहर के चित्रकूट धाम में 10 से 14 जनवरी तक अपना संस्थान एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले हरित संगम मेले के तहत आयोजित होने वाली खेल कूद प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया है। वहीं मेले के लिए स्टॉल बुकिंग का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।

मेला संयोजक राधेश्याम सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के ही अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आगाज हो गया है। इसके अंतर्गत हैंडबॉल, नेटबॉल, शतरंज,कबड्डी,बास्केटबॉल,वॉलीबॉल,हॉकी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, केरम, योग, जिम्नास्टिक, बॉक्स क्रिकेट,स्केटिंग, फुटबॉल आदि खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेले में अपने उत्पाद की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए विभिन्न साइज में स्टॉल्स उपलब्ध है जिनकी बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। बुकिंग हेतु गांधी नगर, गणेश मंदिर के पास स्थित मेला कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है। हरित संगम मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अपना संस्थान सचिव साधना मेलाना, कैलाश डाड, मुकेश चेचाणी, अंकुर बोरदिया, संजय राठी, दीपा सिसोदिया, सृष्टि सिंह, मधु लोढ़ा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports competitions under Harit Sangam fair start in Bhilwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports, competitions, harit, sangam, fair, start, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved