• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पॉली हाऊस एवं शेडनेट हाऊस के आवेदन की लॉटरी सम्पन्न

Polyhouse and Shade Net House Application Lottery Completed - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के जिन किसानों ने पॉली हाउस एवं शेडनेट हाऊस के लिए आवेदन किये थे उनकी उद्यान आयुक्तालय से लॉटरी जारी की जा चुकी है। उप निदेशक उद्यान डॉ शंकर सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में 30.06.2025 तक कुल 1637 किसानों ने पॉली हाउस एवं शेडनेट हाउस के लिए आवेदन किये थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 अन्तर्गत जिले को कुल 110000 वर्ग मीटर पॉली हाउस के एवं 25000 वर्ग मीटर शेडनेट हाउस के लक्ष्य प्राप्त हुए है। जिनका 50 प्रतिशत ' पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर एवं 50 प्रतिशत लॉटरी के माध्यम से चयन किया जायेगा। लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को उनके चयन की सूचना भिजवा कर आवश्यक संबंधित दस्तावेज एवं कृषक हिस्सा राशि का डी.डी. या आरटीजीएस रसीद दिनांक 16.01.2026 तक कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराने होगे।
इसके पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति एवं कार्यादेश जारी किये जायेगे। संबंधित अनुबन्धित कंपनियों की वैद्यता दिनांक 19.01.2026 को पूरी होने के कारण इसके बाद किसी भी प्रकार के दस्तावेज एवं कृषक हिस्सा राशि स्वीकार कर प्रशासनिक स्वीकृति एवं कार्यादेश जारी नहीं किये जायेगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Polyhouse and Shade Net House Application Lottery Completed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: polyhouse, shade, net house, application, lottery, completed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved