• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटवारी एवं गिरदावर ने की सरकारी रिकार्ड में हैर-फेर, एसपी ने दिये जांच के आदेश

Patwari and Girdawar tampered with government records, SP ordered for investigation - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । शहर के कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बनका खेड़ा ग्राम पंचायत पर नियुक्त पटवारी गोपाल लाल शर्मा एवं सवाईपुर गिरदावर चैनसिंह राजपूत ने सैकड़ो बीघा कृषि भूमि के सरकारी नक्शों में हैर-फेर कर अपने चहेतो को मनमाफिक जगह पर कागजों में बैठा दिया। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर कई ग्रामीणांे ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वू को ज्ञापन देकर जांच कर दोषी पटवारी एवं गिरदावर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। बनका खेड़ा निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र मोहन सिंह चोधरी ने जिला पुलिस अधीक्षक को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पांच बीघा कृषि भूमि जो कि वर्षो से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। उसे वर्ष 2021 में हुए सेटलमेंट के दौरान तत्कालीन पटवारी गोपाल लाल शर्मा एवं सवाईपुर गिरदावर चैनसिंह राजपूत ने सरकारी रिकार्ड जिनमें लठाशीट (कपडेे के नक्शे) में हैर-फेर कर उसकी जमीन को अन्यत्र जगह दिखा दिया और जिस जगह पर वह वर्षो से खेती करता आ रहा है। उसे अन्यत्र अपने चहेते लोगों के नाम कर दिया। इन दोनो ने मिलकर भूफाफियाओ से लाखों रुपये लेकर उन्हें मुख्य मार्ग वाली एवं उपजाऊ जमीनों पर कागजों में बैठा दिया। सुत्रो के अनुसार बनका खेड़ा की आराजी संख्या 90,91,92 व 93 मे सैकड़ो बीघा कृषि भूमि के नक्शों में हैर-फेर किया गया है। इस हैर-फेर की वजह से आये दिन ग्रामीणों आपस में झगडे हो रहे है। भूमाफिया गरीबो की जमीनों पर कब्जे कर रहे है। कुछ दिन पूर्व कई ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री रामलाल जाट को भी लिखित में पटवारी व गिरदावर के खिलाफ ज्ञापन दिया था। बडलियास थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patwari and Girdawar tampered with government records, SP ordered for investigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patwari, and girdawar, tampered, with government records, sp ordered, for investigation, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved