• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक ने जयंत चौधरी को लिखी चिट्ठीः भरतपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना होनी चाहिए- डॉ. सुभाष गर्ग

MLA writes to Jayant Chaudhary: Skill India International Centre should be established in Bharatpur - Dr. Subhash Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ सुभाष गर्ग ने केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी को पत्र प्रेषित कर भरतपुर में एमएसडीई के स्किल इंडिया मिशन के तहत स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एसआईआईसी) की स्थापना कराने का आग्रह किया है ताकि युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से दूरभाष पर भी वार्ता की और 4-5 नवंबर को दिल्ली जाकर उनसे इस विषय पर चर्चा करेंगे।

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी को पत्र लिखकर बताया कि पूर्वी राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, डीग जिले सहित निकटवर्ती उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा जिले में कई आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हैं। बेहतर शैक्षिक बुनियादी ढांचे और कुशल स्नातकों के बावजूद औद्योगिक अवसरों की कमी की वजह से क्षेत्र में शिक्षित युवाओं को बेजरोगारी का सामना करना पडा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान भरतपुर में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित होगा तो बेरोजगार युवाओं को बेहतर स्किल्ड की टेªनिंग मिल सकेगी और विदेशों में रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भरतपुर जिले में औद्योगिक विकास सीमित मात्रा में हैं। केवल दो बडी इकाईयों तथा सूक्ष्म व लघु उद्योग संचालित हैं। जो रोजगार सृजन के क्षेत्र में शिक्षित युवाओं को समाहित करने के लिये अपर्याप्त हैं।
डॉ. गर्ग ने बताया कि भरतपुर राष्ट्रीय राजधानी से जुडा हुआ है और राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बोर्डर से जुडा होने की वजह से विशिष्ट स्थान रखता है। विधायक डॉ गर्ग ने केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी से पत्र के माध्यम से कहा कि भरतपुर जिले की विशिष्ट जन संख्यिकीय भौगोलिक आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुये यहां पर एसआईआईसी की स्थापना होने से बेरोजगार युवा कौशल दक्षता में परिपूर्ण हो सकेंगे तथा उन्हें विदेशों में रोजगार मिलने की संभावनायें बढ सकेगी। जिससे बेरोजगारी की समस्याओं से युवाओं को निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA writes to Jayant Chaudhary: Skill India International Centre should be established in Bharatpur - Dr. Subhash Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, former minister, mla dr subhash garg, union skill development and entrepreneurship minister jayant chaudhary, skill india international center, siic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved