• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीला मंगरा जंगल में अवैध कटाई का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी केरल से पकड़ा

Mastermind of Illegal Logging in Pila Mangra Forest Arrested, Accused with Rs. 10,000 Reward Apprehended from Kerala - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। पुलिस थाना शाहपुरा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 बीघा क्षेत्र में फैले पीला मंगरा जंगल में विलायती बबूल के पेड़ों की अवैध कटाई कराने वाले मास्टरमाइंड एवं 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी पीर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को केरल राज्य की राजधानी तिरुवनन्तपुरम से पकड़ा गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के आदेशानुसार अवैध रूप से जंगलों में पेड़ों की कटाई करने वाले अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य, शाहपुरा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी शाहपुरा सुरेश चन्द्र (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। दिनांक 20.11.2025 को सहायक वनपाल शाहपुरा आबीद खां कायमखानी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम पंचायत बोरड़ा बावरियान के घास बीड़ पीला मंगरा क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से विलायती बबूल के पेड़ों को ठूंठ सहित अवैध रूप से उखाड़ा गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के स्टाफ ने करीब 15 जेसीबी मशीनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने जबरन झगड़ा एवं धक्का-मुक्की करते हुए मशीनों को मौके से भगा लिया।
मौके पर 8 से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में भारी वन क्षति होना पाया गया। मुख्य आरोपी के रूप में पीर मोहम्मद की पहचान हुई, जो अन्य साथियों के साथ वाहनों में सवार होकर फरार हो गया।
इस संबंध में थाना शाहपुरा पर प्रकरण संख्या 313/2025 धारा 121(1), 132, 61(2), 62, 303(2) बीएनएस एवं 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी पीर मोहम्मद को तिरुवनन्तपुरम, केरल से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त : पीर मोहम्मद पुत्र अब्दुल पठान, निवासी बैरवा मोहल्ला खातनखेड़ी, थाना बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mastermind of Illegal Logging in Pila Mangra Forest Arrested, Accused with Rs. 10,000 Reward Apprehended from Kerala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mastermind, illegal logging, pila mangra forest arrested, kerala, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved