• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा में मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव

Mahapadav of ministerial employees in Bhilwara - Bhilwara News in Hindi

भीलवाडा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापडाव जिला मुख्यालय सहित समस्त उपखण्डों पर देखने को मिला। सभी जगह महापडाव के चलते कामकाज ठप्प रहा। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गोखरू ने बताया कि समस्त पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य नहीं होने से रजिस्ट्री के काम अटक गए हैं। रजिस्ट्रीया नहीं होने के चलते राज्य सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है, इसके बाद भी अभी तक सरकार ने मंत्रालयिक कर्मचारियों के किसी भी प्रतिनिधि को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है, ना ही उनकी मांगों पर कोई विचार किया है। जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है। राजस्व न्यायालयों और राजस्व मंडल, अजमेर में सुनवाई नही होने के चलते पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महापड़ाव में महासंघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष आचार्य, संयोजक शोभालाल तेली,भैरूलाल चावला,विनीत कुमार पटवारी,निजामुदीन,कलीम मोहम्मद,शिव शर्मा,चन्द्र सिंह, हरिसिंह,कैलाश सिंह,देवेंद्र सिंह,राकेश पारीक,रमेश गाडरी, राकेश मित्तल,पंकज लाहोटी,वैभव भट्ट,शंकरलाल माली, लोकेश बलाई,तेजराम मीणा,सुरेंद्र सिंह,मनीष गुर्जर, किस्मत मीणा,योगेश जोशी,पवन प्रजापति,लक्की मीणा, भवानी सिंह,शिवराज जाट,श्रवणलाल बलाई सहित अन्य कर्मचारी महापड़ाव में भाग ले रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahapadav of ministerial employees in Bhilwara
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, movement, ministerial employees, mahapadav, rajasthan revenue ministerial employees union, district president, vinod kumar gokhru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved