• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीलवाड़ा मे जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया पर रुकवाए 8 बाल विवाह

In Bhilwara the district administration stopped 8 child marriages on Akshaya Tritiya - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त जिले में विभिन्न बाल विवाह की सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा अक्षय तृतीया पर 8 बाल विवाह रुकवाए गए। उपखंड अधिकारी आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ के निर्देशानुसार बडलियास पुलिस की सहायता से 1 बाल विवाह, प्रतापनगर पुलिस की सहायता से 1 एवं मंगरोप पुलिस की सहायता से 1 बाल विवाह रुकवाया गया।

मांडलगढ़ तहसीलदार के सहयोग से बरुंधनी में 1,जहाजपुर उपखंड अधिकारी, बाल कल्याण समिति एवं तहसीलदार से संपर्क कर शकरगढ़ पुलिस के सहयोग से 1 एवं पंडेर पुलिस की सहायता से 1, हनुमाननगर पुलिस की सहायता से 1 तथा रायपुर पुलिस के सहयोग से 1 बाल विवाह रुकवाया गया। उपखंड अधिकारी आव्हाद निवृत्ति सोमनाथ ने बताया की भीलवाड़ा प्रशासन द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के लिए किए गए जागरूकता अभियान एवं प्रशासन की सख्ती के कारण चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं बाल विवाह नियंत्रण कक्ष पर सूचना प्राप्त होने पर अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोका गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक मोहम्मद अशफाक खान ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्देशों की अनुपालन में अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं बाल विवाह की रोकथाम में पंच एवं सरपंच एवं सभी विभागों की भूमिका के लिए उनसे संपर्क कर बाल विवाह रोकथाम की सूचना पहुंचाई गई, जिसके परिणामस्वरूप जिले में अक्षय तृतीया के अवसर पर 8 बाल विवाह रुकवाए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Bhilwara the district administration stopped 8 child marriages on Akshaya Tritiya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhilwara, district administration, child marriages, akshaya tritiya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved