• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोटड़ी थाना क्षेत्र में धडल्ले से हो रहा बजरी का अवैध खनन, प्रतिदिन निकलते है सैकड़ो ट्रेक्टर

Illegal mining of gravel is going on in the Kotdi police station area, hundreds of tractors leave every day - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में उपखंड अधिकारी,तहसीलदार,खनिज विभाग के अधिकारियो एवं पुलिस की मिलाभगती से पिछले कई दिनो से धडल्ले से बजरी का अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। बुधवार को दिन में बजरी से भरे हुए कई ट्रेक्टर कोदिया ग्राम से कोदूकोटा की तरफ निकले। बजरी से भरे प्रत्येक ट्रेक्टर पर दो से तीन बजरी माफिया बैठे हुए थें, साथ ही उन्हें एस्कोर्ट करने के लिये बजरी माफियाओ की टीम चल रही थी। कोटड़ी क्षेत्र के ग्रामीणो का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बजरी का कार्य राजस्व अधिकारियो,खनिज विभाग के अधिकारियो व पुुलिस के अधिकारियो की मिलाभगती से धडल्ले से चल रहा है। सभी अधिकारियो को कार्यवाही नही करने के नाम पर मोटी रकम प्रतिमाह मिल रही है। कुछ ग्रामीणो का यह भी कहना है कि अवैध बजरी खनन में लगे माफिया लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते वो बेखौफ राजकीय कार्यालयो एवं पुलिस थानो के बाहर से बजरी लेकर निकलते है। ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री भजन लाल एवं मुख्य सचिव सुधांशु पंत को कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal mining of gravel is going on in the Kotdi police station area, hundreds of tractors leave every day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal, mining, kotdi, police station, भीलवाड़ा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved