• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चार दिवसीय भगवान भैरूनाथ विशाल पशु मेले का उद्घाटन लाम्बियाकलां में

Four-day Lord Bhaironnath huge cattle fair inaugurated in Lambiyakalan - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले की बनेड़ा तहसील अंतर्गत लाम्बियाकलां ग्राम पंचायत स्थित भगवान भैरूनाथ के पावन स्थल पर चार दिवसीय विशाल भैरू जी पशु मेले का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत समिति बनेड़ा के प्रधान थे। वहीं समारोह की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने की। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में मंदिर निर्माण की भव्यता और मेले की व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है और इन मेलों में कई तरह की संस्कृति व उत्सव का समायोजन होता है। मेलों के द्वारा हमें असली भारत के दर्शन होते है। समारोह में विशिष्ट अतिथि तौर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक चेचाणी, बनेड़ा केवीवीएस के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह राठौड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, जिला परिषद् सदस्य शंकर लाल जाट, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक व माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल सोमाणी, मण्डल महामंत्री कैलाश सिंह राठौड़, सत्यनारायण पाराशर, उदयलाल माली, भंवर लाल गौरा, मोतीलाल जाट, राजस्थान पत्रकार परिषद् के जिलाध्यक्ष राजेश जीनगर, राज. प्रदेश माली महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली सहित कई गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद थे। समारोह में लाम्बिया ग्राम निवासी उदयलाल माली के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दिशा समिति में राज्य स्तरीय सदस्य नियुक्त होने पर ग्राम पंचायत की ओर से हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया। समारोह में आये हुए आगंतुकों व अतिथियों का स्वागत सम्मान मेला कमेटी के संयोजक रामेश्वर पारीक ने किया। वहीं समारोह का संचालन अरविन्द पारीक व कन्हैयालाल पारीक ने किया। ग्राम विकास अधिकारी हेमंत वैष्णव ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 14 सितम्बर को रात्रि में अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। अंत में सभी आगंतुको का आभार ग्राम प्रशासक (सरपंच) श्रीमती विष्णु देवी पारीक व समस्त वार्ड पंचों की ओर से किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four-day Lord Bhaironnath huge cattle fair inaugurated in Lambiyakalan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: four-day, lord bhaironnath, huge, cattle, fair inaugurated, lambiyakalan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved