• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्युत कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी....

Electrical employees gave memorandum, warned of agitation.... - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश महामंत्री देवकरण सैनी के नेतृत्व में शुक्रवार को अजमेर स्थित डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण तथा सचिव प्रशासन एनएल राठी को विद्युत निगमों में पुरानी पेंशन योजना बिना शर्त राज्य सरकार की तर्ज पर लागू करने, अधिमानता पर नियुक्त सहायक प्रथम व द्वितीय को नियुक्ति तिथि से लिपिक बनाने, लेखा शाखा व तकनीकी कामगारों के पदों का रिस्ट्रक्चर कर पदोन्नति करने, सभी कैडर की वर्ष 2023 -24 की डीपीसी पूर्ण कर पदोन्नति करने, भीलवाड़ा व्रत में मीटर इंस्पेक्टर प्रथम के पद स्थानांतरित करने, डिस्कोम में कार्यरत टेक्नीशियन प्रथम द्वितीय तृतीय को नियुक्ति तिथि से प्रभावी रिडेजिग्नेशन लाभ दिए जाने, 1 जनवरी 2004 से पूर्व नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को चिकित्सा राहत हेतु आरजीएचएस योजना लागू किए जाने, निगम में सूचना सहायकों की पदोन्नति हेतु सहायक प्रोग्रामर के पदों का अपग्रेडेशन वित्त विभाग से स्वीकृत कराने सहित प्रमुख मांगों के साथ विद्युत श्रमिक संघ के 21 सूत्रीय ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान निदेशक वित्त एमके गोयल,संयुक्त निदेशक कार्मिक आरके अरोड़ा, श्रमिक नेता नरेंद्र सिंह राठौड़, महामंत्री देवकरण सैनी, उपाध्यक्ष जुम्मा काठात, मंत्री सागरमल टॉक, भीलवाड़ा महामंत्री नरेश जोशी, झुंझुनू महामंत्री सुरेश शर्मा, अजमेर अध्यक्ष नरेश शर्मा, संजय टेलर, रघुवीर सिह, पंकज जांगिड़ आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electrical employees gave memorandum, warned of agitation....
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: electrical, employees, gave memorandum, warned, of agitation, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved