• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व क्षय रोग दिवस के दौरान जिले में ऑटो माइकिंग जागरूकता रैली से गूंजे टीबी जागरूकता के नारे

During World Tuberculosis Day, slogans of TB awareness echoed through auto miking awareness rally in the district - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। आमजन में टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को टीबी अस्पताल से ऑटो माइकिंग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.पी. गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और जिला क्षय निवारण केंद्र के कर्मचारियों ने नारों और प्रचार प्रसार सामग्री के माध्यम से टीबी जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने जानकारी देकर बताया कि इस वर्ष 117 ग्राम पंचायतों का क्लेम “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान“ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया है, जिससे क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रैली में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को डॉ. भगवती लाल कुम्हार द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके। जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर स्कूलों में टीबी जागरूकता रैलियों और एसटीएस-एसटीएलएस द्वारा संगोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें टीबी की पहचान, जांच, उपचार और एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-During World Tuberculosis Day, slogans of TB awareness echoed through auto miking awareness rally in the district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: during, world, tuberculosis day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved