• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने किया महात्मा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण

Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa inspected Mahatma Gandhi Hospital - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने भीलवाड़ा दौरे के दौरान सोमवार को राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद उन्होंने पौधारोपण किया और अस्पताल में स्थापित राजस्थान की पहली फ्लोरेंस नाइटेंगल (नर्सेज की जन्मदात्री) की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। उनके साथ प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अरुण गौड़ सहित अस्पताल के स्टॉफ ने उनका मेवाड़ी पगड़ी पहना शॉल ओढ़ाकर बुके व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। डॉ. गौड़ ने उन्हें अस्पताल के नवनिर्माण सहित सभी गतिविधियों की पूरी जानकारी दी।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि राजस्थान में कोविड के दौरान बेहतर मेनेजमेंट व इलाज में भीलवाड़ा का नाम ऊँचा रहा तो हम उम्मीद करते हैं कि डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ बहुत अच्छा काम कर रहा है। व्यक्ति रोज भगवान को तो याद करता ही है लेकिन बीमार होने पर जब डॉक्टर इलाज कर रहे होते तो डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ को भी भगवान की तरह ही याद करता है। इनको भी वह भगवान से कम नहीं आंकता है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए आप लोग प्रयासरत हैं यह सहयोग बना रहे। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों की कुशलता पूछते हुए उन्हें गुलाब का फूल देकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस मौके पर नेत्र रोग विभाग अध्यक्ष डॉ.रजनी गौड़,डॉ रामावतार बैरवा,डॉ. ममता गंगवाल,डॉ. इंद्रासिंह पॉल,डॉ वीरेंद्र शर्मा,डॉ. दौलत मीणा,डॉ. सुरेंद्र मीणा,उप नियंत्रक,डॉ. कपिल शर्मा,डॉ राजेंद्र लोढ़ा,डॉ दिनेश बेरवा,डॉ मनीष सिंघल,नर्सिंग अधीक्षक कैलाश शर्मा, राजकुमार शर्मा,बलराज शर्मा,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मुन्नालाल शर्मा,नर्सिंग ऑफिसर सिराज खान,लकी ब्यावट,फरीद मोहम्मद रंगरेज,लाल सिंह,राकेश राठौड़ आदि उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa inspected Mahatma Gandhi Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister, dr premchand bairwa, inspected mahatma gandhi hospital, bhilwara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved