• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने दौलपुरा में जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Collector and Superintendent of Police heard the problems of the villagers in the public hearing in Daulpura - Bhilwara News in Hindi

- अधिकारियों को दिए त्वरित रिपोर्ट के निर्देश भीलवाड़ा। जिला कलक्टर नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने गुरुवार को मांडलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दौलपुरा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कर ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने और अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के साथ रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारी संवेदनशीलता से निस्तारण करें तथा सुनिश्चित करें कि ग्रामीणों का संतुष्टि स्तर बेहतरीन हो। प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीर है। इसलिए ग्रामीणों की समस्याओं की संवेदनशीलता देखें और अति आवश्यकता वाले कार्यों को यथाशीघ्र निस्तारित करें। जनसुनवाई में 29 परिवाद प्राप्त हुए।
प्रार्थी शंकरलाल ने जिला कलेक्टर के समक्ष पेंशन संबंधी समस्या रखी, जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया और मौके पर ही प्रार्थी के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ के लिए पंजीयन कर राहत प्रदान की गई। प्रार्थी सूरज सिंह की खातेदारी भूमि पर अतिक्रमण के परिवाद पर जिला कलक्टर ने प्रकरण की जांच कर तहसीलदार को शीघ्र कारवाई कर परिवादी को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त परिवादियों ने जिला कलक्टर के समक्ष पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, पेयजल कनेक्शन करवाने, नामांतरण खुलवाने आदि परिवाद रखे जिसके मौके पर ही संबंधी अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं जुड़ने की समस्या रखी, जिस पर संबंधित अधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर पंजीकरण शुरू नहीं किया गया है। पोर्टल शुरू होने पर उन्हें जानकरी साझा की जाएगी, जिससे वे पंजीकरण करवा सकेंगे।
जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी अजीत सिंह को परिवेदनाओं के निस्तारण की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बा बापू वाटिका में चरागाह स्थल का अवलोकन किया, वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश। जिला कलक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, सीईओ जिला परिषद शिवपाल जाट ने दौलपुरा ग्राम पंचायत की बापू वाटिका में चरागाह स्थल का अवलोकन किया, उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आमजन की मौजूदगी में अशोक का पौधा लगाया।
जिला कलक्टर ने सभी ग्रामीणों से पौधरोपण की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करें व उस पौधे के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखते हुए रख-रखाव करें। प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति व पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वृक्षारोपण करे तथा प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षा करे। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने दौलपुरा में विकसित मॉडल तालाब का निरीक्षण भी किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि की तालाब के विकास में रुचि के लिए सराहना की तथा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा, सरपंच रामजस शर्मा, तहसीलदार ललित कुमार डीडवानिया, बीडीओ भानुप्रताप सिंह,जिला स्तरीय अधिकारी समेत सभी विभागों के ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Collector and Superintendent of Police heard the problems of the villagers in the public hearing in Daulpura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collector, superintendent of police, heard the problems, the villagers, public hearing, daulpura, bhilwara, district collector namit mehta, district superintendent of police rajan dushyant, gram panchayat level public hearing, applicant shankarlal, pm kisan samman nidhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved