• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फसल बीमा, मुआवजा और कृषि समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Bharatiya Kisan Sangh Submits Memorandum to Chief Minister Regarding Crop Insurance, Compensation, and Agricultural Issues - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। भारतीय किसान संघ, भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांत विधि प्रमुख भागूलाल गुर्जर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले वर्ष खरीफ फसल अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ था। इस संबंध में झालावाड़ जिले में प्रदेशव्यापी आंदोलन के दौरान सरकार एवं प्रशासन के प्रतिनिधियों ने लिखित समझौते के तहत किसानों को फसल बीमा राशि तथा सरकारी मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद किसानों को न तो फसल बीमा की राशि मिली है और न ही सरकार की ओर से कोई मुआवजा दिया गया है। भारतीय किसान संघ ने कहा कि इससे किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश और अविश्वास की भावना बढ़ी है। सरकार की घोषणाएं धरातल पर लागू नहीं होने से किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को पूर्व में किए गए वादे याद दिलाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
ज्ञापन में जिले की अन्य कृषि समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। इनमें खेती के लिए विद्युत आपूर्ति के दौरान बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या, कृषि ट्रांसफार्मर जलने पर अवैध राशि वसूली एवं रसीद नहीं देने की शिकायत, तथा सूअर व अन्य जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर किसानों को राहत उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।
इस अवसर पर प्रांत विधि प्रमुख भागूलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष भैरूलाल आचार्य, कार्यालय मंत्री भैरूलाल गुर्जर, जिला मंत्री लादूलाल जाट तथा तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल प्रजापत सहित भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatiya Kisan Sangh Submits Memorandum to Chief Minister Regarding Crop Insurance, Compensation, and Agricultural Issues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya kisan sangh, submits, memorandum, chief minister, regarding crop insurance, compensation, agricultural issues, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved