• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुर में हरित होली की मिसाल, गोबर के कंडों से जलेगी होलिका

A Green Holi Celebration in Pur: Holika to be Burned with Cow Dung Cakes - Bhilwara News in Hindi

पेड़ों की कटाई और प्रदूषण पर रोक का संकल्प, आचार्य समाज ने टायर व हरे वृक्ष जलाने से किया इनकार भीलवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए शहर के उपनगर पुर में इस बार होली कुछ अलग अंदाज़ में मनाई जाएगी। वर्षों से आचार्यों की हथाई के पास सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होने वाले होलिका दहन में इस बार भी हरे वृक्षों की लकड़ी या प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री की बजाय गोबर के कंडों से बनी होलिका जलाई जाएगी। आचार्य समाज के समाजबंधुओं भेरूलाल आचार्य, संपत आचार्य, प्रेमशंकर आचार्य, कालूलाल आचार्य, नारायणलाल आचार्य, सत्यनारायण आचार्य, अर्जुन आचार्य और गोविंद आचार्य ने राष्ट्रीय मानवाधिकार, पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य के नेतृत्व में यह निर्णय लिया। समाज ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन में रबर के टायर, हरे पेड़ या किसी भी प्रकार की पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा।
समाज की ओर से यह भी तय किया गया कि होलिका दहन के दौरान किसी भी तरह से सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, आसपास के मकानों को नुकसान पहुंचाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन को पहले से अवगत कराकर सख्त पाबंदी सुनिश्चित कराई जाएगी।
आचार्य समाज का कहना है कि यह पहल केवल परंपरा निभाने भर का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार उत्सव मनाने का संदेश देने का प्रयास है। समाज को उम्मीद है कि यह ‘हरित होली’ की पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Green Holi Celebration in Pur: Holika to be Burned with Cow Dung Cakes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: green holi, celebration, pur, holika, burned, cow dung, cakes, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhilwara news, bhilwara news in hindi, real time bhilwara city news, real time news, bhilwara news khas khabar, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved