• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा पर हुई कार्यशाला

Workshop on first aid held at Rani Laxmibai Central Government Girls College - Bharatpur News in Hindi

बयाना। रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र राजकीय कन्या महाविद्यालय, बयाना में संचालित प्रशिक्षण अवधि के दूसरे सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शिप्रा रानी पोद्दार ने की। इस अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बयाना की ईएनटी सर्जन डॉ. सुनीता शर्मा ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। डॉ. शर्मा ने मौसमी बीमारियाँ जैसे हैजा, डायरिया, खांसी-जुकाम एवं सर्दी आदि से बचाव एवं उनके प्राथमिक उपचार की विधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यदि दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में समय पर प्राथमिक उपचार दिया जाए, तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। कार्यशाला के दौरान डॉ. शर्मा ने स्त्री रोगों जैसे महावारी और ल्यूकोरिया से संबंधित विषयों पर भी छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। छात्राओं ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा प्राथमिक चिकित्सा के प्रति सजग करना रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Workshop on first aid held at Rani Laxmibai Central Government Girls College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, rani lakshmibai central government girls college, workshop, professor shipra rani poddar, dr sunita sharma, ent surgeon, first aid, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved