• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री अग्रसेन जनसेवा समिति हीरादास की कार्यकारिणी बैठक में महिला इकाई का गठन

Womens unit formed in the executive meeting of Shri Agrasen Janseva Samiti Hiradas - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर श्री अग्रसेन जनसेवा समिति हीरादास, भरतपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक होटल बृज इन भरतपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के उपमहामंत्री मनोज जिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिला अग्रवाल महासभा के महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता तथा जिला वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री भारत भूषण ने अपने विचार व्यक्त किए तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में समिति द्वारा समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे तथा समाज को संगठित कर नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी।
बैठक में महिला इकाई का भी गठन किया गया, जिसमें उमा गर्ग को अध्यक्ष, कुसुम गुप्ता को महामंत्री तथा कविता गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति के महामंत्री योगेश सिंघल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने समिति का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा।
बैठक में गोपाल सरपंच दीनानाथ गुप्ता, विकास, नीरज, रवि, विनोद, अनिल, मुकेश, कार्यकारिणी सदस्यों सहित महिला इकाई की पदाधिकारी अल्का मित्तल, पूनम, शशिबाला, ज्योति अग्रवाल, श्रुति जिंदल एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज की एकता, संगठन एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Womens unit formed in the executive meeting of Shri Agrasen Janseva Samiti Hiradas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, bharatpur, shri agrasen janseva samiti, hiradas, newly elected executive committee, first meeting, hotel brij inn, chairmanship, manoj jindal, all india agrawal conference, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved