• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत, ट्रैक्टर से कुचलकर चार घायल

Violent clash over land dispute: One killed in firing, four injured after being run over by tractor - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। संभाग मुख्यालय के डीग जिले में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई और ट्रैक्टर से हमला किया गया। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला डीग जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के डावक गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पांच भाई दाताराम, राजजो, रगवार, महावीर और मुखराम नोहरे में बनी कोठरी में बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रामेश्वर, मुकुट सहित करीब 30-35 लोग ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और हमला करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली मुखराम के मुंह में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग के बाद चारों भाई जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि रामेश्वर, मुकुट सहित अन्य लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें घेर लिया और ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया, जिससे चार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। मृतक मुखराम के शव का सीकरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं, घटना में घायल चार लोगों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक मुखराम की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Violent clash over land dispute: One killed in firing, four injured after being run over by tractor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur news, deeg news, kaithwada news, dawak village, land dispute, firing incident, rajasthan crime news, bharatpur crime, deeg crime, murder case, tractor attack, violent clash, rajasthan breaking news, police investigation, land dispute violence, rbm hospital, rajasthan news, local crime news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved