• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्थर की सिल्ड खलाने से ग्रामीण भड़क उठे, ट्रैक्टर चालक को RPF के हवाले किया

Villagers enraged by stone silt dumping, tractor driver handed over to RPF - Bharatpur News in Hindi

बयाना। रीको एरिया बयाना से निकलने वाली पत्थरों की कटाई की सिल्ड (डस्ट) को गांव मुर्रकी के रास्ते पर लगातार खलाने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक ट्रैक्टर चालक सिल्ड खलाने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर बयाना रेलवे स्टेशन स्थित RPF को सौंप दिया।

करीब 100 ग्रामीणों ने मिलकर यह कार्यवाही की। उनका आरोप है कि प्रशासन को बार-बार लिखित में शिकायत देने के बावजूद सिल्ड खलाने का अवैध कार्य नहीं रुका। ग्रामीणों का कहना है कि सिल्ड के कारण रास्तों पर दलदल जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे बारिश के दिनों में दुर्घटनाएँ हो रही हैं। कई वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, मवेशी भी फंसकर जान गंवा चुके हैं, और डस्ट हवा में उड़कर प्रदूषण फैला रहा है। ग्रामीणों ने RPF पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन कर पूरे प्रकरण की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
सूत्रों के अनुसार, RPF ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामला स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में भी लाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers enraged by stone silt dumping, tractor driver handed over to RPF
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villagers, enraged, stone, silt dumping, tractor, driver, rpf, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved