• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्किल इंडिया के माध्यम से जयंत चौधरी युवाओं को रोजगार से जोडने का कर रहे कामः डाॅ. सुभाष गर्ग

Through Skill India, Jayant Chaudhary is working to connect young people with employment opportunities: Dr. Subhash Garg - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल व उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी का आज भरतपुर में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग की अगुवाई में हर्षोल्लास के साथ जन्म दिन मनाया गया। गढी सांवलदास गौशाला में गायों का पूजन एवं उन्हें गुड, चारा खिलाकर तथा ठाकुर जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जयन्त चौधरी की दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही जनाना अस्पताल में मरीजोें को फल वितरित किये गये। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय महासचिव व विधायक डाॅ. सुभाष गर्ग, पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, प्रदेश उपाध्यक्ष हरवीर सिंह सांमरा, शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रदेश सचिव विक्रम हथैनी, जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह ताखा, जिला सचिव हेमन्त कुमार, शहर महामंत्री आलोक गुप्ता, हरिशचन्द्र गर्ग, बृजेन्द्र चीमा, उमेशचन्द जादौन, विनीत सिंह, भारत किशोर अग्रवाल, प्रेमवीर सिंह चिकसाना, सात्यिकी देशवाल, बनवारी सिंह, गिर्राजसिंह भातरा, दिनेश सरपंच सुनारी, राधेलाल, उमेश चन्द उपाध्याय, हरदेव बेनीवाल आदि ने गढी सांवलदास गौशाला पहुंचकर गौशाला के महंत शिशुपाल विद्यार्थी के सानिध्य में ठाकुर जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की और आरती उतारकर जयंत चौधरी की दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में आवासित गायों की रोली, चावल व पुष्पों से पूजा की और हरा चारा व गुड खिलाकर सुख समृद्धि की कामना की तथा प्रदेश व क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान डाॅ. सुभाष गर्ग ने कहा कि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा स्किल इंडिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार की तरफ अग्रसित किये जाने को लेकर वे उसे संकल्प के रूप में आगे बढाने का काम कर रहे हैं। उनके जन्मदिन को गायों का पूजन व चारा खिलाकर संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जयंत चैधरी हमेशा किसानों को सशक्त व समृद्ध बनाने की दिशा में संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं , साथ ही महिलाओं व युवाओं, मजदूरों के सशक्तिकरण के लिये लगे हुये हैं। जयन्त चौधरी के जन्मदिन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल की शहर इकाई द्वारा भी शहर अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में जनाना अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Through Skill India, Jayant Chaudhary is working to connect young people with employment opportunities: Dr. Subhash Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jayant chaudhary birthday, rld bharatpur celebration, dr subhash garg, union minister jayant chaudhary, cow worship bharatpur, fruit distribution hospital, rld national president, bharatpur mla subhash garg, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved