• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महासंघ के लंबे संघर्ष का परिणाम : 6 प्रभावित व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानें आवंटित

The Federations long struggle resulted in the allotment of shops in Transport Nagar to 6 affected traders - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए भरतपुर जिला व्यापार महासंघ द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे संघर्ष एवं आंदोलन को अब बड़ी सफलता मिली है। महासंघ एवं नगर निगम भरतपुर के बीच 11 जुलाई 2026 को हुई लिखित सहमति के तहत मुआवजा प्रक्रिया के प्रथम चरण में ऑटोमोबाइल मार्केट, कुम्हेर गेट के 6 प्रभावित व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 में दुकानों का आवंटन किया गया।
नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय आदेश क्रमांक 10651 दिनांक 10 अगस्त 2026 की पालना में अधिकारियों एवं व्यापारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकाली गई। इस प्रक्रिया में सीता खंडेलवाल, नत्थीमल अग्रवाल, शशी अग्रवाल, बलबीर सिंह, पोखन सिंह एवं हरिमोहन गुप्ता को ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 में दुकानें आवंटित की गईं।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान नगर निगम के राजस्व अधिकारी तेजराम मीणा, लेखाधिकारी प्रभाव सिंह, उप नगर नियोजक राजेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता सिराज खान, लिपिक सरजू सिंह, भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री विपुल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्वाज, ऑटोमोबाइल मार्केट अध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव निरंजन मित्तल तथा संघर्ष समिति संयोजक विष्णु जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रभावित व्यापारियों की दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के बीच महासंघ ने व्यापारियों के हितों की लड़ाई को मजबूती से उठाया और पहले मुआवजा, फिर सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया। महासंघ के आंदोलन, वार्ता एवं लगातार दबाव के परिणामस्वरूप शासन-प्रशासन के साथ लिखित सहमति बनी और अब उसी सहमति के तहत प्रथम चरण में 6 व्यापारियों को वैकल्पिक दुकानें आवंटित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल 6 दुकानों का आवंटन नहीं, बल्कि प्रभावित व्यापारियों के अधिकारों के लिए महासंघ द्वारा किए गए संघर्ष की पहली ठोस सफलता है। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों का माला पुष्प गुच्छ पटका इत्यादि से सम्मान किया गया और मिठाई बांटी गई।
महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। जब तक सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित सभी पात्र व्यापारियों को उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा अथवा वैकल्पिक दुकानें नहीं मिल जातीं, महासंघ व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि शेष प्रभावित व्यापारियों की मुआवजा प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए और उन्हें भी शीघ्र राहत प्रदान की जाए। इस पर नगर निगम के राजस्व अधिकारी तेजराम मीणा ने आश्वासन दिया कि शेष बचे प्रभावित व्यापारियों को भी अति शीघ्र दुकान आवंटन/मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
टूटे मार्गों को लेकर भी महासंघ ने उठाई आवाजः
महासंघ ने हीरादास से कुम्हेर गेट मार्ग सहित सड़क चौड़ीकरण एवं तोड़फोड़ से प्रभावित सभी स्थानों पर मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। जहां सड़क निर्माण में समय लगना है, वहां आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की गई।
महासंघ ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन विकास की कीमत व्यापारियों और आम नागरिकों को अव्यवस्था के रूप में नहीं चुकानी चाहिए। प्रशासन को विकास कार्यों के साथ-साथ प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास, मुआवजे और आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करनी होगी।
इस अवसर पर दिनेश सिंघल, योगेश खंडेलवाल, विनोद चौटाला, राकेश जैन, राकेश कपूर, अनिल गुप्ता, केशव बंसल, योगेश व्यास, नरेश कपूर, राकेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Federations long struggle resulted in the allotment of shops in Transport Nagar to 6 affected traders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur district trade federation compensation success, municipal corporation bharatpur shop allotment, kumher gate traders transport nagar allotment, bharatpur road widening trader compensation agreement july 2026, automobile market kumher gate traders bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved