• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गंगा दशहरा पर भरतपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम : वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान की मुख्यमंत्री करेंगे शुरुआत

State level program in Bharatpur on Ganga Dussehra: Chief Minister will start Vande Ganga Jal Sanrakshan Maha Abhiyan - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व ऐतिहासिक और विशेष बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आगमन के साथ ही भरतपुर में वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया जाएगा। 5 जून को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रस्तावित इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन से लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तक तैयारियों में जुटे हैं।

गंगा मंदिर पर भव्य झांकी और रोशनी गंगा दशहरा के अवसर पर भरतपुर के गंगा मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर में भव्य फूल बंगला झांकी, आकर्षक विद्युत सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी अंतिम चरण में है। शाम को मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के भी शामिल होने की संभावना है।
सुजानगंगा में दीपदान कार्यक्रम
गंगा मंदिर के साथ ही ऐतिहासिक सुजानगंगा सरोवर में दीपदान कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा घाटों की मरम्मत, सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है ताकि यह आयोजन जनभागीदारी के साथ प्रभावशाली ढंग से संपन्न हो सके।
वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान: 5 से 20 जून तक कार्यक्रम
5 जून से 20 जून तक भरतपुर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण महाअभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में जनजागरूकता रैलियों, वृक्षारोपण कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियानों और जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। वन विभाग द्वारा जिले की सभी नर्सरियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा कार्यक्रम के दिन तुलसी के पौधों का वितरण भी किया जाएगा।
राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे उच्च अधिकारी
भरतपुर में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है।
भव्य स्वागत की तैयारियां, पदाधिकारियों को सौंपी गई ज़िम्मेदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के भरतपुर आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार, फूल वर्षा, लोकनृत्य और मंचीय अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State level program in Bharatpur on Ganga Dussehra: Chief Minister will start Vande Ganga Jal Sanrakshan Maha Abhiyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: state level, program, bharatpur, ganga dussehra, chief minister, vande ganga, jal sanrakshan, maha abhiyan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved