• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेल सचिव नीरज के. पवन ने सराहा आभामंडल का नशामुक्त अभियान, युवाओं की भूमिका को बताया प्रेरणादायक

Sports Secretary Neeraj K. Pawan praises Abhamandal drug-free campaign, calls youth role inspiring - Dausa News in Hindi

लालसोट। भगतसिंह आभामंडल द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान की राजस्थान सरकार के खेल सचिव एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष आईएएस नीरज के. पवन ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं के नेतृत्व में संचालित यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।

आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने बताया कि इस अवसर पर आभामंडल द्वारा नशामुक्ति समर्थन युवा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ युवा बोर्ड राजस्थान के सानिध्य में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं ने नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर किए। आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने आईएएस नीरज के. पवन को संगठन द्वारा संचालित नशामुक्त अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आभामंडल विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर संवाद सत्र, जागरूकता कार्यक्रम और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।
आईएएस नीरज के. पवन ने संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशामुक्ति जैसे संवेदनशील विषय पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए आशा का संदेश है। उन्होंने आभामंडल की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए अभियान को निरंतर और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर युवा बोर्ड सदस्य कैलाश पहाड़िया, आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया, डॉ. गौरव तिवारी, अभिषेक खंडेलवाल, अखिल ठाकुरिया, उमेश नागर सहित कई युवा और आभामंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports Secretary Neeraj K. Pawan praises Abhamandal drug-free campaign, calls youth role inspiring
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: abhamandal, drug-free campaign, ias neeraj k pawan, youth initiative, awareness program, lalsot, youth signatures, anti-drug movement, rajasthan, social change, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved