भरतपुर। बेमौसम वर्षा के कारण भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में रबी की फसलों को हुए नुकसान का तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने आधा दर्जन से अधिक गॉवों का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे फसल खराबे की सूचना बीमा कंपनी को 72 घंटे में आवश्यक रूप से टोल फ्री नम्बर पर देवें। कृषि विभाग के पर्यवेक्षक को भी लिखित में प्रस्तुत करें ताकि सभी फसल खराबे वाले किसानों को नियमानुसार मुआवजे की राशि प्राप्त हो सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ. गर्ग ने बुधवार को बछामदी, बझेरा, पिडयानी, खेमरा मोड, चक दौलतपुर, ऊंदरा, इकरन, बांसी बिरहना आदि गॉवों का दौरा किया। किसानों से बेमौसम वर्षा के कारण रबी की फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा फसल खराबे की विशेष गिरदावरी शुरू करवा दी गई है। पिछली खरीफ की फसल के दौरान हुए खराबे की सहायता राशि संबंधित किसानों के खातों में आना शुरू हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने 26 करोड रूपए जारी किए हैं। इस दौरान उनके साथ प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, उपखंड अधिकारी देवेन्द्र सिंह परमार, विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी थे।
सांसदी जाने का फायदा हुआ, हत्या की धमकियों की चिंता नहीं: राहुल गांधी
बृजभूषण की अयोध्या रैली रद्द : FIR में आरोप-नाबालिग पहलवान पर कुश्ती संघ प्रमुख ने कई बार किया यौन अत्याचार
गृह मंत्री शाह की अपील के बाद मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर 140 हथियार सरेंडर
Daily Horoscope