• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रूपवास : सरस्वती पूजन के साथ गूँजी काव्य वंदना; भक्ति रस के कवियों ने मां शारदे का किया गुणगान

Roopwas: Saraswati Puja Celebrated with Poetic Tributes; Devotional Poets Glorify Goddess Saraswati - Bharatpur News in Hindi

रूपवास (भरतपुर)। कस्बे के ऐतिहासिक बड़े हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को वीरांगना रूप कंवर जन सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में बसंत पंचमी का पावन पर्व 'सरस्वती पूजन समारोह' के रूप में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भक्ति रस के प्रख्यात कवि द्वारकाधीश विरही, कार्यक्रम अध्यक्ष देवेंद्र गौड़, मंच के संरक्षक व वरिष्ठ शिक्षक नेता हरिशंकर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि कवि गीतम सिंह परमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। मंच के महामंत्री गीतम सिंह परमार ने उपस्थित जनसमूह को बसंत पंचमी के महत्व और सरस्वती पूजन की शास्त्रीय परंपरा से अवगत कराया। इसके पश्चात भक्तिमय काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मंच के संयोजक ज्ञानी राम अज्ञानी, कवि मनोज खंडूजा, बालकवि प्रणय शर्मा यश, कवियत्री मीनाक्षी सारस्वत, कवि अंकित गोला और कवियत्री साधना शर्मा ने अपनी ओजस्वी रचनाओं और मधुर वंदनाओं के माध्यम से मां वीणा वादिनी का गुणगान किया। मुख्य अतिथि द्वारकाधीश विरही की भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संरक्षक हरिशंकर शर्मा ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि माँ शारदे विद्या और बुद्धि की देवी हैं, जिनका प्रत्येक विद्यार्थी और युवा को प्रतिदिन स्मरण करना चाहिए ताकि जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैल सके। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्थानीय साहित्य प्रेमी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Roopwas: Saraswati Puja Celebrated with Poetic Tributes; Devotional Poets Glorify Goddess Saraswati
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: roopwas, saraswati puja, celebrated, poetic tributes, devotional poets, glorify, goddess, saraswati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved