भरतपुर। जिले के रूपवास थाना इलाके की एक रेप पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपने पति और दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना दे रही है। रेप पीड़िता का आरोप है कि, राजनैतिक दबाब के चलते पुलिस आरोपियों को बचा रही है। आरोपी रेप पीड़िता पर राजीनामे का दबाब बना रहे हैं। परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रेप पीड़िता ने बताया कि, 31 मई 2022 को उसकी बच्ची की शादी होनी थी। शादी की वजह से 23 मई 2022 को वह मक्खन निवासी गंगा मंदिर कॉलोनी रूपवास, नवनीत डागुर निवासी न्यू बांगड़ कॉलोनी रूपवास के पास गई। दोनों व्यक्ति ब्याज पर पैसा देते हैं। पैसा देने के बहाने नवनीत डागुर महिला को घर के अंदर ले गया और दोनों ने महिला के साथ रेप किया। जिसके बाद दोनों ने महिला को धमकाया की हमने तेरी वीडियो बनाई है। जिसको वायरल करने की धमकी देकर वह महिला का शोषण करते रहे।
अब रेप पीड़िता इंसाफ के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर अपने पति और बच्चों के साथ धरना दे रही है। पीड़िता का कहना है कि, मेरे साथ दुष्कर्म हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेप पीड़िता का कहना है कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो खुद को बच्चों सहित खत्म कर दूंगी
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश, यहां पढ़ें
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope