• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बौलखेड़ा के नन्दराम की शिविर स्थल पर ही शुरू हुई पेंशन

Pension started at the camp site of Nandram of Baulkheda - Bharatpur News in Hindi

कामां। ग्राम बौलखेड़ा निवासी नन्दराम पुत्र कुन्दन ने महंगाई राहत शिविर में आकर कहा कि मुझे बायोमेट्रिक भौतिक सत्यापन न होने के कारण दिसंबर-2022 से पेंशन नहीं मिल रही है। इसे पुनः चालू कराने के लिए मुझे पंचायत समिति कामां जाना होता था। जो मेरे गाँव से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। जहां आने-जाने मे मुझे राशि खर्च के साथ परेशानियों का सामना भी करना पडता था। किन्तु मेरे फिंगर प्रिन्ट स्पष्ट नही होने के कारण पेंशन चालू नही हो पा रही थी। इसलिए बहुत परेशान हूं। नन्दराम को ग्रामवासियों से मालूम पडा कि राज्य सरकार द्वारा अपनी ग्राम पंचायत बौलखेड़ा में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु मंहगाई राहत कैंप एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 शिविर लगाया जा रहा है। वह अपनी समस्या लेकर शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी कामां से मिला। इस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी को पेंशन का वार्षिक भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा शिविर स्थल पर ही पेंशन का वार्षिक भौतिक सत्यापन ओटीपी के माध्यम से करके पेंशन चालू करवा दी। नंदराम ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 के तहत लगाए गए शिविर में किये जा रहे मौके पर ही समस्याओं के समाधान से आमजन को बडी राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pension started at the camp site of Nandram of Baulkheda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaman, bharatpur, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved