• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑक्सीजन खत्म होने से नवजात की मौत : जयपुर में बेटे का शव सीने से लगाए भटकता रहा पिता

Newborn dies due to oxygen shortage: Father wanders in Jaipur clutching son body - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर/जयपुर। भरतपुर से जयपुर ले जाते समय एक दिन के नवजात की एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मौत हो गई। बच्चे के पिता का आरोप है कि रास्ते में बस्सी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गया, जिससे मासूम ने उसकी गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना शुक्रवार शाम की है। नवजात को सांस लेने में दिक्कत थी। गुरुवार को उसका जन्म बयाना के सरकारी अस्पताल में हुआ था, जहां से पहले उसे भरतपुर के जनाना अस्पताल और फिर जयपुर रेफर किया गया था। पिता मुकेश के अनुसार, एम्बुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर से बच्चे को सपोर्ट दिया जा रहा था, लेकिन करीब दो घंटे बाद रास्ते में ऑक्सीजन खत्म हो गई। बच्चा छटपटाने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि एम्बुलेंस ड्राइवर बच्चे को बस्सी के सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। पिता बच्चे के शव को लेकर अस्पताल परिसर में बैठा रहा, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली।
परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद बस्सी पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही कोई सहायता की। पुलिस ने पिता को बच्चे के शव के साथ बस में बैठाकर भरतपुर भेज दिया।
भरतपुर पहुंचने पर भी अस्पताल और पुलिस से परिजनों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मजबूर होकर परिवार नवजात का शव गांव ले गया, जहां देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासन की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Newborn dies due to oxygen shortage: Father wanders in Jaipur clutching son body
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: newborn dies, father wanders, jaipur, भरतपुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved