• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ताल्लुका रूपवास में राष्ट्रीय लोक अदालत : राजीमाना के जरिये 194 लंबित प्रकरणों का निस्तारण

National Lok Adalat in Taluka Roopwas: 194 pending cases settled through compromise - Bharatpur News in Hindi

रूपवास। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निदेशानुसार एवं ऋषि गुप्ता अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) रूपवास की अध्यक्षता में शनिवार को ताल्लुका रूपवास में आमजन को सस्ता शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें श्री जयप्रकाश पाराशर अधिवक्ता एवं श्री अमित शर्मा तहसीलदार रूपवास को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। ऋषि गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच सं. 01 (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) रूपवास ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणो के निस्तारण हेतु ताल्लुका रूपवास पर 01 बैंच का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु ताल्लुका रूपवास के विभिन्न न्यायालयों में लंबित 312 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। जिनमें से राजीनामा योग्य फौजदारी 165 प्रकरण, एनआईएक्ट प्रकरण 03, अन्य सिविल 01 तथा भरण पोषण संबंधी 25 प्रकरण इस प्रकार कुल 194 लंबित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाकर कुल सोलह लाख बयालीस हजार दो सौ अडतालीस रुपये राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार बैंक ऋण संबंधी एवं बिजली संबंधी प्रि-लिटिगेशन के 312 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से किया जाकर कुल छियासी लाख तेतीस हजार दो सौ पैंतालीस रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इस मौके पर अधिवक्तागण, बैंक एवं बिजली विभाग के अधिकारी,कर्मचारीगण सहित काफी संख्या में पक्षकारान् उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Lok Adalat in Taluka Roopwas: 194 pending cases settled through compromise
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national lok adalat, taluka roopwas, 194 pending cases, settled, through, compromise, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved