• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का किया दौरा, सुनीं आमजन की समस्याएं

MLA Dr. Subhash Garg Tours Rural and Urban Areas, Listens to Public Grievances - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना और आमजन की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। विधायक डॉ. गर्ग ने जघीना, फुलवारा, महचौली, विजय नगर, रंजीत नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई तथा लोगों की विभिन्न समस्याओं को जानकर समस्याओं का समाधान कराने का विश्वास दिलाया। डॉ. गर्ग ने रंजीत नगर के शहनाई मैरिज होम में जगदीश प्रसाद खण्डेलवाल द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसी प्रकार मुरवारा के राजकीय उच्च मा. विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए अध्यापक भीम सिंह एवं नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए आचार्य महेश नाथ रसलीन का अभिनन्दन कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विधायक डॉ. गर्ग ने दौरे के दौरान रंजीत नगर कार्यालय पर भी जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Subhash Garg Tours Rural and Urban Areas, Listens to Public Grievances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: subhash garg, bharatpur mla, bharatpur news, rajasthan politics, rajasthan mla, public hearing, jan sunwai, bharatpur development, public issues, rural visit, urban visit, jaghina, phulwara, mahchauli, vijay nagar, ranjeet nagar, rajasthan news, public grievances, subhash garg public meeting, bharatpur rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved