• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने क्षतिग्रस्त सड़कों को आपदा प्रबंधन के तहत दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

MLA Dr. Subhash Garg gave instructions to repair the damaged roads under disaster management - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर सेवर स्थित सेंट्रल बैंक के सामने एवं नई मंडी स्टेशन रोड़ सहित शहर के अन्य कई स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही सड़को को आपदा प्रबंधन के तहत दुरुस्त कराने के पूर्व मंत्री औऱ वर्तमान विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम आयुक्त को वाट्सएप पर क्षतिग्रस्त सड़कों के फोटो भेजकर निर्देश दिए ताकि सड़कों पर आवागमन सुचारू बना रहे और हादसों की संभावना न हो।
विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने बीडीए एवं नगर निगम के आयुक्त से उनके वाट्सएप पर खराब सडकों के फोटो भेजकर कर बताया कि सेवर रोड एवं नई मंडी स्टेशन रोड़ व्यस्ततम मार्ग है और इन मार्गों पर प्रतिदिन बड़े - छोटे हजारों वाहनों का आवागमन बना रहता है। सेवर की सेंट्रल बैंक के सामने के अलावा नई मंडी स्टेशन रोड सहित शहर की कई अन्य सड़कें विकास कार्यों के चलते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि सड़कों के बीच गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। बरसात होने पर तो हालात और भी खराब हो जाते है । गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नही रहता और कई बार वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि सेवर मार्ग पर होकर भरतपुर शहर की कई कॉलोनियों के अलावा सेवर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवगमन बना रहता है तथा स्टेशन रोड पर भी सरसो मंडी में आने वाले किसान ,व्यापारियों के साथ ही रेलवे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों का आवागमन रहता है।
विधायक डॉ. गर्ग ने वाट्सएप पर अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सडकों की फोटो भेजने के साथ ही कहा कि शहर में सड़को पर यातायात सुचारू बना रहे और लोगों का आवगमन वाधित न हो, इसके लिये इन मार्गों को आपदा प्रबंधन के तहत दुरूस्त करा दिया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी न हो और लोग आसानी से अपने वाहनों को संचालित करते रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Subhash Garg gave instructions to repair the damaged roads under disaster management
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, bharatpur, former minister, mla, dr subhash garg, road repair instructions, whatsapp photos, bharatpur development authority, municipal corporation commissioner, damaged roads, sewar central bank, new mandi station road, disaster management, traffic smooth movement, accident prevention, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved