भरतपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भरतपुर के लोहागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत जाटव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के 15 लाख के झूठे वादे पर जमकर निशाना साधा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लाखों लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाए लेकिन किसी के भी अकाउंट में पैसा नहीं डाला। आज भी लोग उन 15 लाख का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल हो गए लेकिन किसी के भी अकाउंट में अब तक पैसा नहीं आया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के 15 धनी लोगों को 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपये बैंक खाते में डलवाए। इनमें से कई भगौड़े लाखों करोड़ों लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी 35 हजार करोड़ लेकर भाग गया।
न्याय योजना पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को न्याय का फायदा मिलेगा। ये योजना सिर्फ गरीबों के लिये ही है। प्रत्येक परिवार में महिला के खाते में पैसा डाला जाएगा। राहुल गांधी ने जनसभा से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी। जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत जाटव सहित कई नेता मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope