• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बरगद के पेड़ के नीचे बैठे तीन लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, किशोर की मौत, दो गंभीर झुलसे

Lightning strikes three people sheltering under banyan tree; teenager dies, two suffer severe burns - Bharatpur News in Hindi

-बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे दो भाई और वृद्ध महिला, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर

बयाना। रुदावल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के जंगल में शुक्रवार को बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे बैठे दो भाइयों और एक वृद्ध महिला पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर नितेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई सुनील गुर्जर और 60 वर्षीय केशर गुर्जर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, डुमरिया गांव निवासी नितेश गुर्जर अपने बड़े भाई सुनील और 60 वर्षीय केशर गुर्जर के साथ खेत में पशु चराने गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों जंगल में स्थित बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गए। कुछ ही देर बाद अचानक तेज गर्जना के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से नितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील और केशर गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तत्काल बयाना के अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए भरतपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर रुदावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद डुमरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lightning strikes three people sheltering under banyan tree; teenager dies, two suffer severe burns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana news, rudawal news, dumeriya village, bharatpur news, lightning strike, lightning accident, rajasthan news, rajasthan weather, lightning death, thunderstorm, natural disaster, nitesh gurjar, sunil gurjar, kesar gurjar, rural rajasthan, local news, bharatpur district, rajasthan breaking news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved