• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहः कार्यशाला में दी योजनाओं की जानकारी

International Womens Day Week: Information about schemes given in the workshop - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता के द्वारा गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 महिलाओं ने भाग लिया। उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व पार्षद प्रेमपाल सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज में फैली हुई एक ऐसी कुरीती है जिससे बालिकाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाता है इस कुरीती को हटाने के लिए हम सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। दिशा फाउंडेशन की शालो हैम्ब्रोम ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की। एस. के शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
प्रीति सिंह ने महिला अधिकारिता विभाग में संचालित वन स्टॉप सेंटर के बारे में, नीरज कुंतल ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के बारे में, नीलम शर्मा ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के बारे में, पूजा वशुमती ने डीएचईडब्ल्यू के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लीगल काउंसलर महिला सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र उमा जैमिनी के द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-International Womens Day Week: Information about schemes given in the workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: womens empowerment, international womens day, bharatpur, workshop, district-level, gender equality, womens rights, participation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved