• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद बयाना की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न

Installation Ceremony of the New Executive Committee of Bharat Vikas Parishad, Bayana, Concluded - Bharatpur News in Hindi

बयाना। भारत विकास परिषद पूर्व प्रांत के अंतर्गत शाखा बयाना का दायित्व ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को अमर पैलेस गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बयाना एसडीएम दीपक मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। समारोह में प्रान्तीय संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज एवं प्रान्तीय गतिविधि संयोजक (सेवा) देवेन्द्र शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में परिषद की भावी योजनाओं, सेवा कार्यों एवं संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण कराते हुए शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष उदयभान शर्मा, सचिव वेदप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शाखा गतिविधि संयोजक गोविंद उपाध्याय, सेवा संयोजक हरीश सिंघल, संस्कार संयोजक बबिता जैन, महिला सहभागिता संयोजक राधा अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक राजेंद्र पाल रावत एवं नशा मुक्ति प्रभारी योगेश पाराशर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में संगठन की भावी गतिविधियों एवं सेवा कार्यों को लेकर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। समारोह में परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस दौरान परिषद की पूर्व अध्यक्ष रेनू मिश्रा, केशव शर्मा, नरेश शर्मा, नरेश पार्षद, अक्षत मिश्रा, डॉ. सावित्री मीणा, डॉ. राधेश्याम मावई, डॉ. नीरज सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन योगेश पाराशर द्वारा किया गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Installation Ceremony of the New Executive Committee of Bharat Vikas Parishad, Bayana, Concluded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: installation ceremony, new executive committee, bharat vikas parishad, bayana, concluded, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved