• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खजूरीया में प्रदर्शनी के माध्यम से दी केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं संविधान की जानकारी

Information on Central Government public welfare schemes and Constitution given through exhibition in Khajuria - Bharatpur News in Hindi

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन टोंक। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, टोंक ग्रामीण तथा ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत बुधवार को खजूरीया के आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान तथा केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर मोखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। खजूरीया के आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ,भारत सरकार के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने कहा की संविधान के 75 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान पर कार्यक्रम आयोजित करने की अनुपालना में हमारा-संविधान, हमारा स्वाभिमान पर प्रदर्शनी लगाकर संविधान में दिए गये मौलिक अधिकार और कर्तव्यो के बारे में जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
मीणा ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी हासिल कर लाभ उठाने की अपील की । उन्होने कहा की गरीब एवं किसान, युवा तथा महिलाओ को देश के विकास में भागीदार बनाने के लिए उन्हे जागरूक करने की आवश्यकता है।
महिला बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक मीना देवी बैरवा ने भी इस अवसर पर महिलाओं के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति के बारे में पीओ धर्मराज गुर्जर ने विस्तृत जानकारी दी । विद्यालय के प्रधानाचार्य नंद सिंह तंवर ने देव नारायण योजना एवं गार्गी पुरस्कार योजना के बारे में बताया।
इस अवसर पर हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं उक्त विषय पर पूछे गये प्रश्नों का सही जबाब देने वाले विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा एवं महिला पर्यवेक्षक महिला पर्यवेक्षक मीना देवी बैरवा, विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्द सिंह तंवर तथा पीओ धर्मराज गुर्जर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंदसौर बैरवा, संतरा देवी, विद्यालय के व्याख्याता हेमराज गुर्जर एवं गाव की महिलाओ एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Information on Central Government public welfare schemes and Constitution given through exhibition in Khajuria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: information, central government, public welfare, schemes, constitution, given, through, exhibition, khajuria, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved