भरतपुर। ब्राह्मण वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एम.पी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अमर सिंह शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा भरतपुर के अध्यख कौशलेश कुमार शर्मा, राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष डोरीलाल शर्मा, नदबई ब्राह्मण ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, हरियाणा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कैलाशचन्द शर्मा, रेवतीशरण विचार मंच के अध्यक्ष हरीशचन्द शर्मा, नेमीचन्द शर्मा, पुष्पेंद्र लवानिया, निरोत्तम लवानिया, दिनेश दूदूपुरा, बृजेन्द्र विहारी शर्मा एडवोकेट थे। अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। आयोजक यतीश शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नौंह, बछामदी, गांमडी, नोगाया, पिपला, नगला परशुराम, सैंतरा, धौरमुई, भांडौर, मालीपुरा, मलौनी, मलाह ग्रामों के 290 ब्राह्मणों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कालीचरण शर्मा, हरिचरण शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, छिद्दीमल शर्मा, बृजभूषण शर्मा आदि मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope