• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी: 15 नवंबर से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, रबी फसलों को मिलेगा लाभ

Good news for farmers in the Bayana region: Water will be released into the canals from November 15th, benefiting Rabi crops. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। सिंचाई विभाग बयाना की ओर से नहरों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो 13 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। विभाग के ऐईयन दशरथ सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 15 नवंबर से बरेठा बांध से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। इससे किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सफाई का काम पूरा होने के बाद नहरों के जरिये पानी पूरे क्षेत्र में आसानी से पहुंच सकेगा। इस योजना से बंध बरेठा, नगला बरेठा, नगला कसाई, वस्त्रावली, सूपा, नारोली संतोकपुरा, कोठीखेड़ा, पुराबाई खेड़ा, खटका, कंजोली सहित आसपास के सभी गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। किसानों में खुशी की लहर
गांव पूराबाई खेड़ा के किसान कुलदीप सोलंकी एव गांव महमदपुरा के किसान मोहन शर्मा ने बताया कि इस नहर से क्षेत्र के अधिकांश किसानों को सिंचाई का पानी मिलता है। जिन किसानों के पास बोरवेल नहीं हैं, वे पहले किराए पर पानी लेकर अपनी फसलों की सिंचाई करते थे। अब नहरों में पानी आने से उनका यह खर्चा बचेगा और फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।
किसानों ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है कि वे समय-समय पर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और फसलों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं।
सिंचाई विभाग का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार नहरों की समय पर सफाई और रखरखाव किया जा रहा है ताकि किसान रबी सीजन की सिंचाई के लिए समय पर पानी प्राप्त कर सकें।
* 13 नवंबर तक नहरों की सफाई कार्य पूरा होगा।
* 15 नवंबर से बरेठा बांध से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी।
* बयाना क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को होगा लाभ।
* सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Good news for farmers in the Bayana region: Water will be released into the canals from November 15th, benefiting Rabi crops.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, farmers, good news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved